Menu
header photo

kanpurnet.com

Unique Visits

21059

लंबे इंतजार के बाद संडे से फिर शुरू हो गई कानपुर मुंबई फ्लाइट, मुंबई से 111 पैसेंजर्स लेकर चकेरी एयपोर्ट पहुंची फ्लाइट

लंबे इंतजार के बाद संडे से फिर शुरू हो गई कानपुर मुंबई फ्लाइट, मुंबई से 111 पैसेंजर्स लेकर चकेरी एयपोर्ट पहुंची फ्लाइट

KANPUR: कोरोना-19 के चलते लॉकडाउन के कारण बंद हुई कानपुर-मुंबई फ्लाइट 164 दिन बाद फिर कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर लैंड हुई। संडे को मुंबई से उड़ानभर कानपुर आने वाली फ्लाइट अहिरवां एयरपोर्ट पर अपने निर्धारित समय से 35 मिनट पहले लैंड हो गई। फ्लाइट टीक दोपहर 2:52 बजे आई। इसमें 111 पैसेंजर मुंबई से कानपुर आए। कोरोना से बचने के लिए फ्लाइट में सभी तैयारियां की गई थीं। सभी पैसेंजर्स फेस शील्ड और ग्लव्स पहनकर ही सवार हुए। वहीं कानपुर से फ्लाइट में सवार होने पैसेंजर्स को भी कोविड गाइडलाइंस फॉलो करते हुए एंट्री दी गई। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और लगेज सैनेटाइज किया गया। लंबे समय बाद मुंबई फ्लाइट शुरू से पैसेंजर्स खुश दिखे। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर भी की।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक संडे से कानपुर से मुंबई की हवाई सेवा शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर बीके झा ने बताया कि कानपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट शाम 4:23 बजे गई। कानपुर से मुंबई के लिए टोटल 177 पैसेंजर्स रवाना हुए। उन्होंने बताया कि कानपुर से मुंबई के लिए शुरू की गई फ्लाइट 180 सीटर है।

चकेरी एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक कानपुर से मुंबई के लिए शुरू की गई हवाई सेवा में वर्तमान में टिकटें काफी तेजी से बुक हो रही हैं। आज 180 सीटर प्लेन में कुल 177 पैसेंजर्स गए हैं। पैसेंजर लोड को देखते हुए मुंबई के दो फ्लाइट चलेंगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि 10 सितंबर से कानपुर-मुंबई के बीच दूसरी फ्लाइट भी शुरू हो जाएगी। इसकी टाइमिंग जल्द की तय कर दी जाएगी। जो डेली उड़ान भरेगी। जबकि अभी शुरू की फ्लाइट हफ्ते में पांच दिन ही चलेगी।

- मैंने मई में भी मुंबई से कानपुर के लिए फ्लाइट बुक की थी। जो कि कोरोना की वजह से कैंसिल कर दी गई। उसके बाद से मैं लगातार मुंबई से कानपुर के लिए फ्लाइट चलने का इंतजार कर रही थी। फ्लाइट शुरूहोने पर मैंने तुरंत सीट बुक की और घर आ गई। विदुषी, सर्वोदय नगर

- कानपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट न चलने की वजह से काफी परेशानी फेस करनी पड़ रही थी। मुंबई के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होने से काफी रिलीफ मिली है। लखनऊ भागने की दौड़ खत्म होगी। कोरोना काल में हवाई सेवा सबसे सेफ है। रूबी सचान, कोपरगंज

- फिलहाल कानपुर से मुंबई के जाने के नाममात्र ट्रेन चल रही है। उनमें भी दो महीने तक किसी में जगह नहीं है। कई दिनों से कानपुर आना चाहती थी लेकिन टिकट ही नहीं मिल रही थी। ऐसे स्थिति में कानपुर-मुंबई के बीच में हवाई सेवा शुरू करने से काफी सुविधा मिली है।आकांक्षा, आजाद नगर

 

Go Back

Comments for this post have been disabled.

Unique Visits

21059

m